गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के ग्राम राजेतारा निवासी गायत्री देवी पत्नी सूर्य पाल का आरोप है कि उसके पट्टे की जमीन विपक्षी मिट्टी गिरा कर कब्जा कर रहे थे। आरोप है कि मना करने पर लाठी डंडा लेकर गालियां देते हुए घर में घुसकर उसे और उसके पति सूर्य पाल को मार पीट कर घायल कर दिए। शोर मचाने और ग्रामीणों को आता देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गायत्री देवी ने मऊआइमा थाना में राम कृपाल, रितिक कुमार, सूरज कुमार, शनी कुमार, चांदनी सभी निवासी बाकराबाद तथा एक अज्ञात निवासी जाम्हा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...