Gangapar News: भूमि विवाद और उदासीनता के बीच फंसी छात्राओं की पढ़ाई
गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार जहां बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही हैं, वहीं सैदाबाद स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं वर्षों से एक बुनियादी सुविधा के अभाव में परेशान हैं। विद्यालय का अपना प्रवेश मार्ग नहीं होने के कारण छात्राओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। सैदाबाद बाजार स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का स्वयं का कोई रास्ता नहीं है। विद्यालय तक पहुंचने के लिए छात्राओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को राजकीय महाविद्यालय के परिसर से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.