Gangapar News: भाषण में रोशनी ने मारी बाजी, मानसी सिंह द्वितीय
गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम के तहत बुधवार को बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रोशनी यादव ने प्रथम और मानसी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र निखिल यादव तृतीय रहे। वहीं प्रियांशु गुप्ता एवं सरिता यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रो. रेखा वर्मा, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. जंग बहादुर यादव, डॉ. प्रभात कुमार ओझा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Bareily Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.