Gangapar News: भारी बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: बारा तहसील अंतर्गत पांडर गांव में लगातार बारिश की वजह से घरों और रोड में पानी भर गया है जिससे आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बच्चों को स्कूल आवागमन में बड़ी दिक्कत हो रही है। जान जोखिम में डालकर गाड़ी वाले बच्चों को ले जाने को मजबूर है । रोड के अगल बगल इतना पानी है कि गाड़ी सहित डूब सकती है। ग्रामीणों ने एसडीएम बारा को अवगत भी कराया पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.