Gangapar News: भारत विभाजन की विभीषिका को किया याद
गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में भारत विभाजन दिवस की विभाजन की विभीषिका के रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बांग्लादेश तथा पाकिस्तान के रूप में भारत के विभाजन से उत्पन्न तत्कालीन हालातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास का काला दिन है। आज ही के दिन 14 अगस्त सन 1947 को पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत से अलग किया गया था। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा योगेन्द्र सिंह ने कहा कि इस विभाजन से जो भयावह स्थिति हुई थी, उसे यादकर आज भी हमारे रोंगटे खडे हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- विभाजन त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा: स्वतंत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.