Gangapar News: भारतगंज में हनुमान मंदिर से निकली शोभायात्रा
गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: कस्बा भारतगंज स्थित बावली हनुमान मंदिर से शुक्रवार देर शाम श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। शुभारंभ बावली हनुमान मंदिर परिसर से हुआ। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए और भक्ति गीतों की धुन पर जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकले। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ पूरे समय यात्रा के साथ मौजूद रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सात जुलाई को बावली हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.