Gangapar News: भारतगंज में गूंजी या हुसैन और या अली की सदाएं
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: भारतगंज, हिसं। चेहल्लुम के मौके पर मंगलवार को कस्बा भारतगंज में अकीदत के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। या हुसैन और या अली की सदाओं से पूरा कस्बा गूंज उठा। विभिन्न मोहल्लों से निकले सैकड़ों ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए पहाड़ी स्थित कर्बला पहुंचे, जहां फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी गई।गारोपुर, गाड़ीवान, कटरा, मोहम्मद अली रोड, जुबेर नगर, चिकान, कदम रसूल और धुनियान मोहल्लों से निकले ताजियों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। जुलूस शुक्रवारी बस अड्डा, त्रिमुहानी, मंगलवारी बाजार और पुराना सागर तालाब होते हुए कर्बला पहुंचा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: परंपरागत ताजिया जुलूस निकाल शब्बेदारी का किया आयोजन शुभम केशरी उर्फ डंकू एवं उनकी टीम ने जुलूस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.