Gangapar News: भारतगंज पुराना सागर तालाब में मिला युवक का शव
गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: मांडा थाना के कस्बा भारतगंज स्थित पुराना सागर तालाब में बुधवार दोपहर एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान वार्ड नं एक अंबेडकर नगर निवासी राजाराम के 32 वर्षीय पुत्र मूलचंद्र उर्फ बग्गा के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मूलचंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था और मंगलवार शाम से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर तालाब में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। परिजनों ने आशंका जताई कि तालाब में गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हुई होगी। मृतक अविवाहित था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के पिता राजाराम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.