गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: बरसात के बाद मच्छरों के भरमार के कारण अनुरक्षण माह घोषित कर अधिकारियों के निर्देश पर भारतगंज विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने अवर अभियंता के नेतृत्व में मशीन व उपकेंद्र परिसर की साफ सफाई की। साफ सफाई अभियान में उपकेंद्र के सभी कर्मचारी शामिल रहे। बरसात के बाद मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घोषित अनुरक्षण माह के चलते जेई प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपकेंद्र के कर्मचारियों ने रविवार को उपकेंद्र परिसर व मशीनों की साफ सफाई की। साफ सफाई अभियान में उपकेंद्र के कर्मचारी कुंदन लाल, मोहन सिंह, अशरफ अली, शिव कैलाश, लवकुश, अशोक बिंद, नन्हें लाल, छेदी लाल, मंगल पांडेय आदि कर्मचारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...