Gangapar News: भाजपा नेत्री बीना ने निकाली तिरंगा यात्रा
गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: लोगों को राष्ट्रभक्ति एवं देशभक्ति से ओतप्रोत करने के लिए मेजा रोड से तिरंगा यात्रा निकली गई। मेजा रोड के गोल चौराहे से निकाली तिरंगा यात्रा बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए पटेल चौराहे तक पहुंची। तिरंगा यात्रा ने देश के प्रति एक जुटता का परिचय दिया। भाजपा नेत्री बीना मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में रहे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बीना ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को नमन करना चाहिए। कार्यक्रम में जगत बहादुर पटेल, मुन्नन शुक्ल पूर्व प्रमुख मेजा, राजू द्विवेदी, डॉ हंसराज गौतम, विशंभरनाथ पांडे, विनीत शुक्ला, रामश्रृंगार, रामबहादुर पटेल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: तिरंगे के रंग में रंगा मेरठ, हर ओर गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.