गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पारिवारिक कारणों से छोटे भाई और भयाहू ने लाठी डंडे से पीटकर युवक को घायल कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गांव निवासी वीर बहादुर प्रजापति ने थाने में तहरीर दी कि पारिवारिक कारणों से उसके भाई राम बहादुर और भयाहू जीरा देवी ने उसे लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया है। पीड़ित को इलाज व डाक्टरी जांच हेतु मांडा सीएचसी भेजा। पीड़ित के तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...