Gangapar News: भाई और भतीजे ने पीटकर किया घायल
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र के टीकर गांव में बुधवार शाम को धर्मेंद्र कुमार पुत्र भागीरथी के घर रिश्तेदार आये हुए थे। बताते हैं कि जैसे ही रिश्तेदार जाने लगे उन्हे रोककर उसके बड़े भाई सतेंद्र कुमार का लड़का विवेक कुमार उनसे उसका और उसके परिवार का उलाहना देने लगा। रिश्तेदारों के चले जाने पर भतीजा विवेक कुमार गालियां देने लगे। इसी बीच बड़ा भाई सतेंद्र कुमार भी आ गया वह भी अपने लड़के को मना करने के बजाय खुद भी झगड़ा करने लगा। दोनो ने मिलकर उसे रम्मी से मारकर घायल कर दिया। जिसमे वह लहूलुहान हो गया। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोंगो को आता देख दोनो रम्मी छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.