गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: भारतीय जनता पार्टी के नेता योगेश शुक्ल द्वारा चलाए जा रहे क्लीन टैम्पल ड्राइव के तहत टीम सिरसा नगर पंचायत पहुंच गई, वहां बभनौटी मोहल्ले में स्थित श्री नाथ बाबा मंदिर परिसर में साथियों संग पहुंच श्रद्धालुओं द्वारा बाबा भोलेनाथ को चढ़ाने के बाद फेंके गए फूलों सहित अन्य स्थानों से कचरा इकट्ठा कर मंदिर की साफ सफाई की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं से कहा कि भजन के अलावा मंदिर की सफाई ईश्वर के करीब ले जाने का सबसे सरल माध्यम है, दुनिया में सबसे बड़ी शक्ति आस्था की शक्ति होती है,और यदि हमारे आस्था केंद्रों के आस पास गंदगी और कचड़ा रहता है तो इसका मतलब है कि हमारी शक्ति अभी सोई हुई है।

समाज में बदलाव मंदिरों के प्रति आस्था की शक्ति ने हमेशा से राष्ट्र में सकारात्...