Gangapar News: भजन-कीर्तन और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को ग्रामीण अंचल में मां महागौरी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने मां को चुनरी, पुष्प, नारियल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर पूजन-अर्चन के साथ भजन-कीर्तन, सामूहिक आरती और कन्याभोज का आयोजन किया गया। नवाबगंज, श्रृंग्वेरपुर, कौड़िहार, मंसूराबाद, आनापुर, उठगी, कंजिया, झोखरी, धरणीधर का पूरा, सम्हई, पीथीपुर, मलाक बलऊ, दुखियापुर समेत आसपास के गांवों में नवरात्र की रौनक दिखाई दी। घरों में स्थापित कलश के समक्ष विधि-विधान से पूजा की गई, वहीं मंदिरों और पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.