Gangapar News: बड़गोहना में किया गया पौधरोपण
गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद। समाज के सभी जिम्मेदार लोगों को चाहिए कि जितना अधिक से अधिक हो सके पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लें। वृक्ष आजीवन प्राणवायु के साथ फल, लकड़ियां व बहुमूल्य औषधि प्रदान करते हैं। उक्त बातें विश्वविद्यालय के छात्रनेता एवम समाजसेवी अभिषेक सिंह पटेल नें करमा के बड़गोहना खुर्द स्थित शुभम इंटर कॉलेज में पौधरोपण के दौरान व्यक्त किए। आम, जामुन, अमरूद, शरीफा, मधुकामिनी, पारिजात आदि के पौधे विद्यालय परिसर में रोपे गए। संस्थान के प्रबंधक राकेश सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.