Gangapar News: ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में स्टैंडर्ड इंटर कॉलेज प्रथम
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में स्टैंडर्ड इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। मऊआइमा में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए स्टैंडर्ड इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की टीम को जनता इंटर कॉलेज भेजा गया था। विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार यादव, शिवबाबू, इंजीनियर रोहित कुमार और सत्यम शुक्ला के निर्देशन में छात्रों ने अभिनव विज्ञान मॉडल तैयार किए। छात्र-छात्राओं की टीम में अभिषेक सिंह, फहद, विशाल, शनि गुप्ता, आर्यन केसरवानी, सची यादव, रागिनी और सोनम शामिल रहे। स्टैंडर्ड इंटर कॉलेज के मॉडल को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया। विद्यालय की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.