Gangapar News: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गढ़वा कला बना ओवरऑल चैंपियन
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: विकासखंड कौंधियारा की परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, पटेलनगर अकोढ़ा में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यालयों के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कौंधियारा शैलपति यादव ने फीता काटकर किया। कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक समेत कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में गढ़वा कला की टीम सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनी। समापन समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ कौंधियारा के अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.