गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार को आरपी. रस्तोगी इंटर कॉलेज शिवपुर के क्रीड़ा मैदान में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ वीरेंद्र कनौजिया एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. लालजी यादव ने किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक अध्यक्ष राधेकृष्ण एवं मंत्री बालेन्द्र कुमार पांडेय की उपस्थिति रही, जबकि प्रतियोगिता का सफल संचालन ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी विनीत सिंह यादव ने किया।प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 100, 200, 400 एवं 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक तथा कबड्डी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विशाल पटेल (पीएम श्री चफरी), अंजलि (सर...