Gangapar News: ब्लॉक-सीएचसी मार्ग पर जलभराव, मरीज और फरियादी परेशान
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय एवं सीएचसी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से ब्लॉक मुख्यालय आने वाले फरियादियों, कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों से पहुंचने वाले ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है।सबसे अधिक परेशानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और उनके तीमारदारों को उठानी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा होने और कीचड़ फैल जाने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कई बार लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान हर वर्ष यही स्थिति उत्पन्न हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.