Gangapar News: ब्लॉक प्रमुख के दादा के निधन पर शोक
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: बहरिया ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख व उपड़ौरा गांव निवासी शशांक मिश्रा के दादा (बड़े पिता) के निधन पर लोगों में शोक व्याप्त है। उनके बड़े पिता 72 वर्षीय ब्रम्हदीन मिश्र आरईएस विभाग के अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत हुए थे। अस्वस्थ होने के कारण उनका इलाज लखनऊ स्थित वेदांता अस्पताल में चल रहा था। जहां पर बुधवार को उनका स्वर्गवास हो गया। गुरुवार को पूरे विधि विधान के साथ उनके बेटे प्रभात मिश्रा द्वारा रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी मिलने पर फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला आदि लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.