Gangapar News: ब्लाक मुख्यालय मेजा का सीसी कैमरा उठा ले गए चोर
गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय पर चौकीदार की नियुक्ति न होने से आए दिन कुछ ना कुछ सामान चोरी जा रहा है जिससे बीडीओ सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी परेशान हैं। सोमवार रात ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित बाबा बोलनधाम वाटिका की कुर्सिया तोड़ डाली, शौचालय की खिड़कियां व जाली उठा ले गए। गजब तब हो गया, जब ब्लॉक मुख्यालय के सामने निगरानी के उद्देश्य से लगाए गए दो सीसीटीवी कैमरे चोर निकाल ले गए। एक के बाद एक वारदात से ब्लाककर्मी परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.