गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: पवित्र सावन माह में रविवार को भारतगंज की गलियां 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठीं। सैकड़ों कांवरिए कांवर लेकर धार्मिक यात्रा पर बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए। कांवरियों के सम्मान एवं सेवा के लिए नगर पंचायत भारतगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी के नेतृत्व में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को मिष्ठान और अंगवस्त्र भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। इस मौके पर शुभम केशरी उर्फ डंकू, शांति भूषण द्विवेदी, चमन राईन, जावेद, आकिब शकील टंकी, रवि भूषण, तौफिक कुरैशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: धनुबसार के डाक बम बाबा धाम रवाना यह भी पढ़ें- Bokaro News: मठ टोला से कांवरियों का जत्था देवघर रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...