गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद । बाजार से सामान लेकर लौट रहे स्कूटी सवार को विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कोरांव ले जाया गया जहां से डॉ. ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई।रामगढ़ खीरी निवासी उमेश चन्द्र केसरी पुत्र हरिश्चंद्र केसरी अपनी स्कूटी से बुधवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे कोरांव बाजार से किराने का सामान लेकर घर लौट रहा था कि जैसे ही बैदवार गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जहां उसके स्कूटी के परखच्चे सहित सामान भी बिखर गए और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी ...