Gangapar News: बोलेरो की टक्कर से बच्ची की मौत
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र के लेड़ियारी कैथवल में कोरांव-नारीबारी मार्ग पर रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। छह वर्षीय शशि पुत्री राम सुंदर कोरांव नारीबारी मार्ग पर अपने घर के पास खड़ी थी, तभी कोरांव की ओर से एक तेज अनियंत्रित एवं बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शशि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राम सुंदर के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। हादसे के बाद आरोपी बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नारीबारी में पकड़ लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.