Gangapar News: बैरिकेडिंग से गांव का रास्ता बंद, सर्विस रोड की डीएम से मांग
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: रेलवे द्वारा रेललाइन पर बैरिकेडिंग बनाने के बाद मिसिरताली गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन कठिन हो गया है। भाजपा नेतृ ने डीएम प्रयागराज को ज्ञापन देकर मिसिरताली गांव के लिए रेलवे सर्विस रोड की मांग की है। मांडा के नहवाई गांव निवासिनी भाजपा जिला मंत्री प्राची चौबे एडवोकेट ने डीएम प्रयागराज से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। मांग की कि नहवाई ग्राम पंचायत का मिसिरताली गांव मांडा रोड रेलवे स्टेशन के समीप है। रेलवे द्वारा लाइन बैरिकेडिंग के बाद मिसिरताली गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन कठिन हो गया है। उन्होंने डीएम से मांगा की है कि डीआरएम को निर्देशित कर मिसिरताली गांव के लिए रेलवे सर्विस रोड की व्यवस्था सुनिश्चित करा दें, जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.