Gangapar News: बैडमिंटन में लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज विजेता
गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: फूलपुर तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को शिवाजी इंटर कॉलेज सहसों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम आशीष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शिवाजी इंटर कॉलेज सहसों, लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज झूंसी, गोमती इंटर कॉलेज फूलपुर, एमपी बिरला इंटर कॉलेज झूंसी तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज भोपतपुर सहित अन्य विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज झूंसी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज भोपतपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज झूंसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज भोपतपुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.