गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: बैटरी और विद्युत तार चोरी के मामलों में कौंधियारा पुलिस ने तीन आरोपियों को अकोड़ा सिटकहिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलीम उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी करैली, जितेंद्र पटेल पुत्र सोनकरन निवासी बलापुर और अवधेश भारतीय पुत्र गिरिराज भारतीय निवासी अहिरान का पुरवा, लोहगरा के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई गई है। कौंधियारा पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में चोरी की शिकायतों के बाद टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सूचना मिलने पर अकोड़ा सिटकहिया में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...