गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: एक बैंक में तब अफरातफरी मच गई ज़ब एक शराबी हंगामा करने लगा। कुछ देर तक बैंक में काम ठप हो गया। परेशान होकर बैंक मैनेजर ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो शराबी बैंक से भाग निकला। सोमवार दोपहर को करनाईपुर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में एक शराबी नशे में पहुंचा और लोगों से अभद्रता करने लगा। बैंक मैनेजर आनंद कुमार ने उसे रोका तो शराबी भड़क उठा। हंगामा से कुछ देर तक बैंक में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौजूद लोग डर कर बैंक के बाहर चले गए। माहौल खराब होता देख मैनेजर ने बहरिया पुलिस को घटना की सूचना दिया तो शराबी बैंक से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...