Gangapar News: बैंक का नहीं खुला कैश काउंटर, शिकायत
गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह 10:15 बजे तक कैश काउंटर नहीं खुला। कैशियर और चेक पास करने वाले काउंटर खाली पड़े थे, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि बैंक खुलने का समय सुबह 10 बजे है। ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों की इस लापरवाही और मनमानी पर नाराजगी व्यक्त की। बैंक खाता धारक रिजवान अली ने आरोप लगाया कि बैंक में केवल कर्मचारियों की कुर्सियां ही देखने को मिलती हैं, जबकि कर्मचारी अक्सर मौके पर अनुपस्थित रहते हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक विवेकानंद ने बताया कि मैं दस बजे बैंक में उपस्थित था, सवा दस बजे तक ग्राहकों को कैश दे दिया गया। पूरा मामला बैंक के सीसीटीवी में कैद है। कैश काउंटर बंद रहने का आरोप बेबुनियाद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.