Gangapar News: बेला बांध का गेट न खोलने से 400 बीघे की फसल जलमग्न
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: क्षेत्र के घूरी और बेलामुंडी गांव में बरसात का पानी रोकने के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबी दूरी का बांध बनाया गया है। बांध बनाए जाने से घूरी गांव सहित महेरा, गोझवार, नागनपुर , गोइसरा, पचवर, बेलामुंडी सहित दर्जनों गांव के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। बरसात में पानी ज्यादा होने पर इसका फाटक खोल दिया जाता है जिससे पानी बाहर निकल जाए। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक लगातार बारिश होने से लगभग चार सौ बीघे से अधिक क्षेत्र में पानी भर गया। ग्रामीणों ने बांध का पानी खोलने के लिए कर्मचारियों को अवगत कराया। देर रात तक पानी नहीं खोला जा सका जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीण राधे श्याम मिश्र, प्रशांत सिंह परिहार, राजेंद्र पांडेय, अनूप मिश्र, आलोक पांडेय, मनमोहन पांडेय, लक्ष्मी कांत शुक्ल ने बांध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.