गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ क्षेत्र के बेरुई गांव में चिकन पॉक्स के कई संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और प्रभावित लोगों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया।गांव में चिकन पॉक्स फैलने की सूचना मिलने पर विधायक बारा डॉ.वाचस्पति ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ.अनूप सिंह ने बताया कि फिलहाल पांच लोगों में बीमारी के लक्षण सामने आए हैं। इनमें आदेश यादव (18), सरस्वती (45), काजल (18) और 10 वर्ष की दो बच्चियां शामिल हैं, जिनमें एक का नाम डिंपल बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ...