Gangapar News: बेकाबू कार ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौत
गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: इलाके के घोघापुर गांव के पास निर्माणाधीन रिंग रोड के पास स्थित स्टोर रूम की रखवाली कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को रविवार की देर रात गुजर रही एक बेकाबू कार ने कुचल दिया। जिससे गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कार चालक और साथ में रहे युवक को कार समेत ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। कार सवार बुरी तरह से शराब के नशे में थे। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मसिका टीएसएल गांव निवासी 51 वर्षीय रामलखन यादव पुत्र स्व राम दुलार एसके वाई सिक्योरिटी में नौकरी करते थे। इन दिनों वह घोघापुर गांव के पास गुजर रही निर्माणधीन रिंग रोड के स्टोर रूम की सुरक्षा के लिए लगे हुए थे। रविवार की रात्रि वह ड्यूटी पर थे। इसी बीच रात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.