गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: शंकरगढ़/बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील के गोल्हैया में सरकारी पहाड़ की भूमि को फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराकर बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया तो तुरंत लेखपाल ने लालापुर थाने में 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जांच की प्रक्रिया आरोप है कि ग्राम गोल्हैया स्थित आराजी संख्या-01, रकबा 83 बीघा 19 बिस्वा (लगभग 19.163 हेक्टेयर), जो राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक खाते की ''पहाड़'' भूमि दर्ज है, उसमें कथित रूप से गलत ढंग से नाम दर्ज कराकर उसकी खरीद-फरोख्त की गई। जांच के दौरान संबंधित खाता धारकों के नाम निरस्त कर भूमि को पुनः सार्वजनिक खाते में दर्ज किए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। क्रेता एके ड्रीम सिटी प्राइवेट लिमिटेड, राजनाथ, बृजेश नाथ, उमेश नाथ, रेखा तिवारी, कमलेश तिवारी, रत्नेश तिवारी, प्...