गंगापार, अक्टूबर 16 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के शेहूआडीह गांव में बुधवार आधीरात को लापता एक बुजुर्ग महिला भटक रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर कर महिला को सौंप दिया। थाना लाकर पुलिस ने महिला से नाम पता पूछा तो वह कुछ बात नहीं सकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत बहरिया थाना अध्यक्ष मानवेंद्र कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम ने बगल के जनपदों के थानो में संपर्क किया तो पता चला कि प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना के कंसापट्टी निवासी बुजुर्ग मुस्लिम महिला जिसका नाम किताबउल निशा पत्नी स्व मोहम्मद मुस्लिम कुछ दिन पहले से अपने घर से लापता है। पुलिस टीम ने उनके बेटे मोहम्मद आसिफ को थाने बुलाकर उनकी मां किताब उल निशा को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...