Gangapar News: बुजुर्ग को अपशब्द कहे, घर पर किया पथराव
गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दरवाजे पर गंदा पानी बहाने से रोकने पर पड़ोसी ने वृद्ध और उसके बेटे को गालियां देते हुए धारदार हथियार लेकर खदेड़ा और घर पर पथराव कर सीमेंट की चादर तोड़ दिया। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत कुखुड़ी गांव निवासी 69 वर्षीय जगदंबा प्रसाद पाल ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोसी नीतेश कुमार उसके दरवाजे पर गंदा पानी बहा रहे थे। रोकने पर धारदार हथियार लेकर गालियां देते हुए वृद्ध व उसके बेटे जानेंद्र कुमार को खदेड़ लिया। घर में घुसकर बाप बेटे ने अपनी जान बचाई, लेकिन दरवाजे पर चढ़कर आरोपी ने पथराव करके वृद्ध के मकान का सीमेंट का चादर तोड़ दिया। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.