Gangapar News: बुआ के घर आया किशोर गंगा में डूबा, तलाश जारी
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत अछोला गांव में बुआ के घर आया किशोर नहाते समय गंगा के गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर का तलाश करने में जुटी है।
गंगा में डूबा किशोर मेजा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सत्यधारी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सोमवार शाम अपने बुआ के घर मांडा थाना क्षेत्र के अछोला गांव आया था। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पड़ोसी लड़कों के साथ मांडा के अछोला गंगा घाट नहाने गया, जहां गहरे पानी में जाने से डूब गया। गंगा घाट पर स्नान करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय सत्यधारी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में नहा रहे लड़कों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.