गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: बी पैक्स साजी में खाद की किल्लत, वितरण सहित अन्य शिकायतों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीसीओ हरनारायण सिंह के सामने किसान एक दूसरे के आगे होने की होड़ में हंगामा काट रहे थे। उन्होंने स्वयं पहुंचकर पहले से जारी 178 टोकन के सापेक्ष सभी किसानों को उनके फार्मर रजिस्ट्री एवं खतौनी के आधार पर खाद वितरण कराया। इस वितरण से मौजूद किसान खुश नजर आए। जो किसान बाद में पहुंचे और खाद नहीं मिल पाई उनको भी टोकन जारी किया गया। वितरण में मौजूद महिला कृषकों को विशेष प्राथमिकता दी गई। बी पैक्स साजी पर मौजूद सचिव कृष्णा कांत शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, हरी कृष्ण सिंह, आजाद बहादुर सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सरकार, श्याम नारायण मिश्रा, कन्हैयालाल शुक्ला मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...