Gangapar News: बीसी सखी की प्रधान कंचन की प्रसव के बाद मौत
गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। मंगलवार की रात दस बजे के लगभग महिला की मौत की खबर उसके घर पकरी सेवार पहुंची तो चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पकरी सेवार गांव निवासी राजीव निषाद पुत्र रामचन्द्र निषाद की पत्नी 32 वर्षीय कंचन निषाद को प्रसव पीड़ा हुई तो वह जिले के स्वरूपरानी अस्पताल पहुंच गई। जहां के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। बच्चा तो सुरक्षित निकल गया, लेकिन महिला बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने महिला को आईसीयू में रख इलाज शुरू किया, लेकिन उसे होश नहीं आया। रात दस बजे के लगभग कंचन की मौत हो गई। महिला की मौत देख उसका पति राजीव निषाद दहाड़े मारकर रोने लगा। बताया कि उसकी पत्नी से तीन बेटियां हैं, बेटा तो हुआ लेकिन पत्नी की जान चली गई। दिवंगत कंचन बीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.