Gangapar News: बीरपुर बाजार में नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना क्षेत्र के बीरपुर बाजार में निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोप है कि नाली निर्माण में सरिया का पर्याप्त उपयोग नहीं किया जा रहा है और ढलाई की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। इससे नाली के जल्द क्षतिग्रस्त होने और सरकारी धन की बर्बादी की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बरसात में नाली निर्माण की खुली पोल, उल्टा बह रहा पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.