Gangapar News: बीमारियों से ग्रामीणों को जागरूक करना जरूरी: डॉ अखिलेश
गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: नेदुला बाजार में रविवार को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में मौसमी बुखार-जुकाम के 37, स्त्री रोग के 32, पथरी के 15, गठिया के 27, शुगर एवं ब्लड प्रेशर के 25 मरीजों सहित अस्थमा, हड्डी तथा नाक-कान-गला संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में स्वरूप रानी चिकित्सालय, प्रयागराज के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को जलजनित एवं अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है। शिविर में डॉ. सचित यादव, डॉ. आरबी यादव, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. नीतीश सिंह के साथ ऋतु, राखी, नीरज, आलोक, कमलेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.