Gangapar News: बीबीपुर से सिविल लाइंस तक बस सेवा शुरू
गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: क्षेत्र के ग्रामसभा सराय गम्भीर दास उर्फ बीबीपुर से सिविल लाइन्स जाने वाले ग्रामिणों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो अभियान के तहत ग्राम परिवहन योजना के अन्तर्गत नई बस का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष बहरिया राकेश शुक्ला ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। यह बस प्रतिदिन सुबह सात बजे बीबीपुर से चलकर बहरिया, सिकन्दरा, कमलानगर, फाफामऊ से होते हुए सिविल लाइन्स के लिए प्रस्थान करेगी। सायं चार बजे सिविल लाइन्स से वापस बीबीपुर के लिए आएगी। इस बस के संचालन से ग्रामिणों के लिए शहर आने-जाने में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.