गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: पटरी से उतर चुकी कोरांव ब्लॉक की निगरानी नवागंतुक बीडीओ राहुल मिश्र के लिए एक बड़ी चुनौती बन कर खड़ी है। कार्यालय में बाबू बने बैठे पटल सभाल रहे सफाई कर्मियो और रोजगार सेवको से पहले तो रूबरू होना पड़ेगा फिर उनकी मनमर्जी से काम न करने पर राजनीति झेलनी पड़ सकती है। आवास वितरण मे हुई मनमानी भी चुनौती होगी। जिनमे कुछ पंचायत सचिव और बाबू अपनी जिम्मेदारी से बच नही सकते। कुछ सचिव अपने पड़ोसी गांवों में तैनात होकर मनमानी चला रहे हैं। अधिकांश गोशालाओं की दशा भी काफी खराब है जहां बराबर पशु मर रहे हैं। कोरांव ब्लॉक के पूर्व बीडीओ मनोज कुमार सिंह के लगभग दो माह पूर्व हुए स्थानांतरण के बाद जिले के डीसी मनरेगा गुलाब चन्द कोरांव के बीडीओ का भी पदभार संभाल रहे थे। जहां पटल पर बाबू बने सफाई कर्मियों और रोजगार सेवकों से ...