Gangapar News: बीच चौराहे से किशोरी का अपहरण, पांच के खिलाफ केस दर्ज
गंगापार, अक्टूबर 13 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। घर का सामान लेने चौराहे पर गई 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 11 अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे घर का सामान लेने मऊआइमा थाना पड़ाव चौराहे पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर किशोरी के पिता ने मंगलवार को मऊआइमा थाने में तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अधारा जैनपुर निवासी साहिल, जीतलाल, गोविंदा, एक्टर और आफताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश और किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.