Gangapar News: बीईओ चाका के नेतृत्व में निकाली स्कूल चलो अभियान रैली
गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: सोमवार को विकास खण्ड चाका में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह के नेतृत्व में बीआरसी चाका से इस सत्र के द्वितीय चरण के ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह जागरूकता रैली रीवा रोड से होते हुए दाँदूपुर गांव तक गई और अंत में उच्च प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर में जाकर संपन्न हुई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जागरूकता के लिए निकली स्कूल चलो रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.