Gangapar News: बीईओ को बीआरसी में दी गई भावभीनी विदाई
गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: बीईओ चाका नरेंद्र देव मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को बीआरसी चाका में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीईओ कैलाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई चाका तथा बीआरसी स्टाफ की ओर से उनको अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में अमर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रामअजोर पाल, विमलेश तिवारी, राजेश कुमार मिश्र, कमर सुल्ताना, राजेंद्र पांडेय, मनोज कुमार, दिनेश कुमार एवं चंद्र भूषण सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन शरद मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन संदीप गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.