Gangapar News: बीआरसी में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में वृद्धि होगी तथा उनकी कक्षा में सहभागिता भी बढ़ेगी। इसी उद्देश्य से विकास खंड मेजा में सोमवार को एफएलएन के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मेजा कैलाश सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा किया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में पहले दौर की शुरुआत हुई, जिसमें दो बैचों में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्षों में 50-50 शिक्षकों ने एक साथ प्रशिक्षण प्रारंभ किया। इस अवसर पर उमा देवी, आकांक्षा, बृजेन्द्र, पंकज दुबे, विनय, रोहित तिवारी आदि लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.