गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: घर से कुछ कदम दूर बिस्किट लेने निकली पांच वर्षीय मासूम की जिंदगी शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक के पहियों के नीचे हमेशा के लिए थम गई। उतरांव थाना क्षेत्र के खोदायपुर गांव के मजरे कसिया का पूरा में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बेटी का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। कई घंटे तक चले जाम में लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 यह भी पढ़ें- Supaul News: एनएच पर रफ्तार का कहर, सब्जी खरीदने जा रहे मजदूर को ट्रक ने रौंदाहादसे की ...