Gangapar News: बिजली बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: कौंधियारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े खड़ियान पुलिया के पास लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिनों से खराब होने के कारण दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों को पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ता कौंधियारा पावर हाउस पहुंचे और जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो एसडीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीण रामजीवन, अरविंद, नरेंद्र, घनश्याम, आशीष, नंदलाल, राजकुमार और गोविंद ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: खैर-जट्टारी-गोंडा व अतरौली में विद्युत संकट गहराया वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.