Gangapar News: बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीण, उमस से बढ़ी परेशानी
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: हंडिया क्षेत्र में इन दिनों बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन हो या रात, बिजली के आने-जाने का कोई तय समय नहीं रह गया है। घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने से जहां भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हैं, वहीं बिजली पर निर्भर छोटे कारोबारियों और दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। कभी दिन में कई घंटे बिजली गायब रहती है तो कभी रात में अचानक आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली आने के बाद भी लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इससे घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय हो रही है। बिजली गुल होने के बाद घरों में उमस बढ़ जाती है और बच्चों, बुजुर्गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.