गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: फतेहपुर कायस्थान विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर विद्युत तारों की समस्या को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब हैं, जबकि विद्युत तार भी जर्जर हालत में हैं। पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं से नियमित रूप से बिजली का बिल वसूल रही है, लेकिन चक मोतीराम ओझा और कोयलिया गांव में अब तक विद्युत खंभे तक...